1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi weather update

Weather Update : दिल्ली में पारा 44 के पार, जून के अंत में आएगा मानसून

Delhi weather update
Delhi weather update : दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने जून के अंत तक शहर में मानसून के आगमन का अनुमान जताया है।
 
विभाग ने कहा कि नजफगढ़ मौसम केंद्र ने शहर में सबसे अधिक 47.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। शहर की आधिकारिक संकेतक मानी जाने वाले सफदरजंग वेधशाला ने सामान्य औसत से पांच डिग्री अधिक 44.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।
मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली के अन्य मौसम केंद्रों जैसे नरेला में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 45.9 डिग्री सेल्सियस, रिज में 46.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
राष्ट्रीय राजधानी भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 15 दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। आईएमडी ने कहा कि इस महीने के अंत तक 27 जून के आसपास शहर में मानसून आने की उम्मीद है। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को सापेक्ष आर्द्रता 18 प्रतिशत से 58 प्रतिशत के बीच रही।
विभाग ने गुरुवार को अधिकांश स्थानों पर तेज हवाएं चलने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 45 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Pune Porsche Car Accident Case : किशोर की हिरासत 25 जून तक बढ़ाई, मामले की जांच में आ सकती है बाधा