शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi University Students Union Election Results
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 (18:32 IST)

DUSU चुनाव में 4 में से 3 पद पर ABVP जीती, उपाध्‍यक्ष पद NSUI के खाते में

Delhi University Students Union Election Results
DUSU Elections Results : दिल्ली विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के आज आए नतीजों में 4 पदों में से  3 पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बाजी मार ली है। ABVP के आर्यन मान ने NSUI की जोश्लिन नंदिता चौधरी को 16196 वोटों से हराकर अध्‍यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। वहीं दूसरी ओर उपाध्‍यक्ष के पद पर एनएसयूआई के उम्‍मीदवार ने जीत हासिल की है। दिल्ली विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को वोट डाले गए थे और मतदान में 39.45 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी।

खबरों के अनुसार, दिल्ली विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के आज आए नतीजों में 4 पदों में सेे 3 पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बाजी मार ली है। ABVP के आर्यन मान ने NSUI की जोश्लिन नंदिता चौधरी को 16196 वोटों से हराकर अध्‍यक्ष पद का चुनाव जीत लिया।

वहीं दूसरी ओर उपाध्‍यक्ष के पद पर एनएसयूआई के उम्‍मीदवार राहुल झांसला ने गोविंद तंवर को हराकर जीत हासिल की है। दिल्ली विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को वोट डाले गए थे और मतदान में 39.45 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी।

एनएसयूआई को इस चुनाव में लगे झटके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा, जीत हो या हार, NSUI हमेशा आम छात्रों, उनकी समस्याओं और DU को बचाने के लिए संघर्ष करता रहेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी विजेताओं को बधाई : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी द्वारा 3 पदों पर जीत हासिल करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजेताओं को बधाई दी और उनसे विश्वविद्यालय के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा, यह जीत सिर्फ एक संगठन की नहीं, बल्कि हर उस युवा की है, जो देशभक्ति, अनुशासन, सेवा और संघर्ष को अपने जीवन का मार्गदर्शक मानता है।

2024 के दिल्ली विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद कब्जा जमाया था। रौनक खत्री अध्यक्ष बने थे और और लोकेश चौधरी संयुक्त सचिव पद पर जीते थे, वहीं ABVP के भानु प्रताप ने उपाध्यक्ष और मित्रविंदा करणवाल ने सचिव पद पर जीत दर्ज की थी।

दिल्ली विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव से देश के कई दिग्गज नेता निकले हैं। जिसमें पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, ललित माकन, अलका लांबा, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, विजय गोयल जैसे नेता हैं, बाद में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हुए।
Edited By : Chetan Gour
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया