रविवार, 7 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi alleges vote theft election commission
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 (12:37 IST)

राहुल गांधी बोले, सुबह 4 बजे उठो, 36 सेकंड में 2 वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ

rahul gandh
Rahul Gandhi news in hindi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुबह चार बजे उठो, 36 सेकंड में दो वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ। ऐसे भी हुई वोट चोरी। चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा और चोरों को बचाता रहा।
 
राहुल ने संवाददाता सम्मेलन का एक संक्षिप्त वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया जिसमें उन्होंने दावा किया है कि जिन लोगों के नाम का इस्तेमाल कर वोट हटाए गए उन्हें यह पता ही नहीं था और सुबह चार बजे भी नाम हटाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए।
 
कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'सुबह चार बजे उठो, 36 सेकंड में दो वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ। ऐसे भी हुई वोट चोरी।' उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा और चोरों को बचाता रहा।
राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के आलंद विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया था कि उनकी पार्टी के समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र की हत्या करने वालों तथा वोट चोरों की रक्षा कर रहे हैं। हालांकि निर्वाचन आयोग ने उनके आरोपों को गलत और निराधार करार दिया।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
सऊदी अरब और पाकिस्तान का नया रक्षा समझौता भारत के लिए क्या मायने रखता है?