1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi shahdara fire 9 dead ac blast residential building fire

Delhi Fire Tragedy : दिल्ली के शाहदरा में भीषण आग, AC ब्लास्ट से लगी आग की आशंका, 9 लोगों की मौत, 15 को बचाया गया

Delhi fire incident
राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग एसी में हुए ब्लास्ट के कारण लगी होने की आशंका है।  खबरों के मुताबिक दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार आग लगने की सूचना सुबह 3.27 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर 14 दमकल गाड़ियां और 80 से अधिक फायरकर्मियों को भेजा गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर सुबह करीब 8 बजे काबू पाया गया।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट्स में लगी थी। राहत और बचाव अभियान के दौरान 10 से 15 लोगों को इमारत से सुरक्षित निकाला गया, जिनमें से दो लोग मामूली रूप से घायल हुए और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
मौके पर दमकल विभाग के साथ डीडीएमए स्टाफ, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। एक स्थानीय निवासी रोहित ने बताया कि एसी में धमाका होने के बाद आग भड़की। उन्होंने कहा कि आग करीब 3:13 बजे लगी और दमकल की गाड़ियां लगभग 3.35 बजे मौके पर पहुंचीं।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। (प्रतीकात्मक चित्र)

एसी में आग क्यों लगती है? (Causes of AC Fire)

एयर कंडीशनर (AC) में आग लगने के पीछे कई तकनीकी और लापरवाही से जुड़े कारण हो सकते हैं—
 
  • शॉर्ट सर्किट: वायरिंग खराब या पुरानी होने पर स्पार्किंग से आग लग सकती है।
  • ओवरलोडिंग: एक ही लाइन पर ज्यादा बिजली उपकरण चलाने से एसी पर दबाव बढ़ता है।
  • घटिया या ढीली वायरिंग: सस्ते या खराब क्वालिटी के तार गर्म होकर आग पकड़ सकते हैं।
  • मेंटेनेंस की कमी: लंबे समय तक सर्विस न होने से धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे ओवरहीटिंग होती है।
  • कंप्रेसर फेल होना: कंप्रेसर में खराबी आने पर ज्यादा गर्मी पैदा होती है।
  • गैस लीकेज: रेफ्रिजरेंट गैस लीक होने पर स्पार्क से आग भड़क सकती है।
  • एसी का लगातार चलना: बिना ब्रेक के लंबे समय तक चलाने से मशीन ओवरहीट हो सकती है।