शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi police arrested most wanted terrorist rizwan
Last Updated : शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 (10:32 IST)

मोस्ट वांटेड आतंकी रिजवान गिरफ्तार, 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

ISIS terrorist arrested in delhi
ISIS terrorist arrested in delhi : 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को शुक्रवार को उस समय बड़ी सफलता मिली जब राजधानी से मोस्ट वांटेड आतंकी रिजवान गिरफ्तार कर लिया। NIA ने उस पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित किया।
 
पुणे ISIS मॉड्यूल के आतंकी रिजवान अली को पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। वह दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में भी शामिल था।

रिजवान और उसके साथियों ने दिल्ली के कई VIP इलाके की रेकी की थी। इसके पास से हथियार भी बरामद किए गए है।
 
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने आतंकियों की तलाश तेज करते हुए राजधानी की सड़कों पर उनके पोस्टर भी लगाए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
Live : मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 17 माह बाद जेल से आएंगे बाहर