भारत छोड़ो आंदोलन पर बोले मोदी, वास्तव में वह हमारे स्वतंत्रता संग्राम का ऐतिहासिक क्षण था
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' में भाग लेने वालों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह वास्तव में हमारे स्वतंत्रता संग्राम में एक ऐतिहासिक क्षण था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई और इस आंदोलन ने अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आंदोलन शुरू होने के 5 वर्ष बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था।
मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं वर्षगांठ पर 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि। यह वास्तव में हमारे स्वतंत्रता संग्राम में एक ऐतिहासिक क्षण था।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें