1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Meerut express way

खुली जीप में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर रोडशो करेंगे मोदी, देश को मिलेगा पहला स्मार्ट हाईवे

Delhi Meerut express way
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली-मेरठ एक्स्प्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 11,000 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह एक्सप्रेस-वे देश का पहला स्मार्ट और हरित हाईवे ‘पूर्वी बाहरी एक्सप्रेस-वे’ (ईपीई) है।प्रधानमंत्री इस अत्याधुनिक एक्सप्रेस वे पर खुली जीप में रोड शो भी करेंगे।
 
प्रधानमंत्री का रोड शो दिल्ली स्थित निजामुद्दीन ब्रिज से शुरू होगा। यह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का लगभग नौ किलोमीटर का पहला चरण है।

इस पर छह किलोमीटर की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर से बागपत जाने का कार्यक्रम है जहां वह पूर्वी बाहरी एक्सप्रेस-वे को देश को समर्पित करेंगे।
 
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'प्रधानमंत्री दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर छह किलोमीटर रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री वहां प्रदर्शनी तथा 3डी माडल का उद्घाटन करेंगे। वहां से ईपीई राष्ट्र को समर्पित करने के लिये बागपत जाएंगे।'
अगला लेख
सीबीएसई के 12वीं के नतीजों में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की बेटी अव्वल