1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Infiltration Jammu-Kashmir Kupwara LC=

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, कूपवाड़ा में 5 आतंकवादी मारे गए

Infiltration
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कूपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने शनिवार को घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया और इस दौरान कम से कम 5 आतंकवादी मारे गए।

श्रीनगर स्थित एक रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा के इस पार प्रवेश का प्रयास कर रहे 5 आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि सेना का अभियान अभी जारी है। (भाषा) 
अगला लेख
एसबीआई के इस अकाउंट में नहीं रहेगा मिनिमम बैलेंस का झंझट, ऐसे खोलें खाता