1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi heat

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी, तोड़ा 6 साल पुराना रिकॉर्ड

Delhi heat
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पालम वेधशाला ने 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। 2013 मई के बाद मई महीने में दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है। पालम वेधशाला ने मई 2013 में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था।
 
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पालवत ने ट्वीट करके बताया, 'दिल्ली का चढ़ा पारा। दिल्ली के पालम में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मई महीने में 2013 के बाद दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है। अभी तक मई महीने में 26 मई 1998 को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगला लेख
मोदी के शपथग्रहण समारोह के बीच हैक हुई दिल्ली भाजपा की वेबसाइट, पोस्ट की बीफ की तस्वीरें