गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Gautam Gambhir bjp road show
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 मई 2019 (00:00 IST)

जो 15 मिनट गर्मी नहीं सहन कर सका, वह देशसेवा कैसे कर पाएगा, गर्मी से बेहाल गंभीर रोड बीच में छोड़कर भागे

Gautam Gambhir
अमृतसर। भाजपा के पूर्वी दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार एवं क्रिकेटर गौतम गंभीर बुधवार को गर्मी से बेहाल होकर रोड़ शो बीच में ही छोड़कर चले गए।
 
गौतम गंभीर भाजपा के अमृतसर लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के पक्ष में रोड शो करने पहुंचे थे।
 
रोड शो गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से शुरू होकर छहर्टा तक चला, लेकिन रोड शो दौरान गौतम गंभीर मुश्किल से 15 मिनट में ही गर्मी से बेहाल हो गए और रोड शो बीच में ही छोड़कर वापस चले गए। उनके वापस जाने से लोगों में चर्चा शुरू हो गई कि जो 15 मिनट गर्मी सहन नहीं कर सका वह देश की सेवा कैसे कर पाएगा।
ये भी पढ़ें
HBSE Result 2019: राजमिस्त्री का बेटा बना 12वीं में टॉपर