• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress president election result Mallikarjun Kharge
Written By
Last Updated : बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (20:57 IST)

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे - congress president election result Mallikarjun Kharge
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव जीतने के बाद पत्रकारों को संबोधित किया। खड़गे ने कहा कि आजादी के 75 साल के इतिहास में कांग्रेस ने लगातार इस देश के लोकतंत्र को मजबूत किया है। आज जब लोकतंत्र खतरे में है और सरकार की तरफ से एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। तब कांग्रेस ने अध्यक्ष पद का चुनाव कराकर लोकतंत्र को मजबूत करने का उदाहरण दिया है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के सफल आयोजन को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और मधुसूदन मिस्त्री का धन्यवाद दिया। खबरों के मुताबिक खड़गे 26 अक्टूबर को पद संभालेंगे। 
 
खड़गे ने कहा कि आज देश में महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ती जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा करने का फैसला लिया है। आज पूरा देश उनके संघर्ष से जु़ड़ रहा है। मैं कांग्रेसजनों और देश के लोगों से अपील करता हूं कि आप सब राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चले।
ये भी पढ़ें
Russia Ukraine War update : रूस कर सकता है बड़ा हमला, भारतीय दूतावास ने सभी छात्रों और नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की दी सलाह