1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress attacks rajnath singh on Rafael puja

राजनाथ की राफेल पूजा से कांग्रेस नाराज, लड़ाकू विमान की पूजा को बताया तमाशा

Congress
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथसिंह द्वारा विजया दशमी पर फ्रांस में की गई राफेल पूजा से कांग्रेस भी नाराज नजर आ रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनाथ द्वारा की गई लड़ाकू विमान की पूजा को तमाशा करार दिया।

खड़गे ने रक्षा मंत्री के राफेल एयर क्राफ्ट लेने और शस्त्र पूजा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के तमाशे की कोई आवश्यकता नहीं है। जब हमने बोफोर्स तोप खरीदी थी तो कोई इस तरह दिखावा कर उसे लेने नहीं गया था।
 
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि वायुसेना के अधिकारी तय करेंगे कि यह लड़ाकू विमान अच्छा है या नहीं। यह लोग उसके अंदर बैठकर दिखावा कर रहे थे।
 
उल्लेखनीय है कि फ्रांस की कंपनी दसॉ ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पहला लड़ाकू विमान सौंपा था। उन्होंने पहले उसकी पूजा की, नींबू से नजर उतारी और फिर उसकी सवारी भी की। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां राफेल लड़ाकू विमान में करीब 30 मिनट उड़ान भरने के बाद कहा कि भारत किसी अन्य देश को धमकाने के लिए हथियार नहीं खरीदता है। साथ ही, उन्होंने अपनी उड़ान को बहुत ‘आरामदेह और सुगम’ बताया।
 
सिंह ने कहा कि यह विमान भारतीय सेना की लड़ाकू क्षमता को बहुत ज्यादा बढ़ाएगा। यह सिर्फ आत्मरक्षा के लिए है।
 
अगला लेख
मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट, 5% बढ़ा महंगाई भत्ता, 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा फायदा