• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chief Minister Dr. Mohan Yadav congratulated on the successful launch of INSAT-3DS satellite
Written By
Last Modified: भोपाल , रविवार, 18 फ़रवरी 2024 (19:07 IST)

INSAT-3DS Satellite के सफल प्रक्षेपण पर CM डॉ. यादव ने वैज्ञानिकों और देशवासियों को दी बधाई

Dr. Mohan Yadav
Successful launch of INSAT-3DS Satellite : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत मौसम उपग्रह इनसेट-3डीएस (INSAT-3DS Satellite) के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हासिल यह उपलब्धि आपदा में शून्य जनधन हानि के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तीसरी पीढ़ी का यह उपग्रह प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी रूप से लड़ने में भारत की ताकत को भी सतत रूप से बढ़ाता रहेगा।
ये भी पढ़ें
MP Politics : कमलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के कई विधायक