सम्बंधित जानकारी
- Weather update : मुंबई में फिर आफत की बारिश, जानिए देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
- Weather update : असम-बिहार में बाढ़ के हालात गंभीर, 40 लाख लोग प्रभावित, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
- Weather update : असम और बिहार में बाढ़ से राहत नहीं, हिमाचल प्रदेश में अलर्ट
- Night Hair Care : बदलते मौसम में रखें अपने बालों का ख्याल, अपनाएं नाइट हेयर केयर रूटीन
- Weather update : दिल्ली में झमाझम, MP, UP समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
सरकार ने की 'मौसम ऐप' की शुरुआत, प्रतिकूल स्थिति में करेगा आगाह
नई दिल्ली। पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने मौसम संबंधी पूर्वानुमान के लिए सोमवार को एक मोबाइल ऐप की शुरुआत की। इसके जरिए शहर के मौसम के पूर्वानुमान और अन्य सूचनाएं मिलेंगी। इसमें सभी जिलों के लिए रंग आधारित अलर्ट (लाल, पीला, नारंगी) सिस्टम भी होगा, जिसके जरिए प्रतिकूल मौसम के बारे में लोगों को आगाह किया जाएगा।
इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (आईसीआरआईएसएटी), भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने साथ मिलकर यह ऐप तैयार किया है।
इस अवसर पर हर्षवर्धन ने कहा कि नए उपकरणों, कंप्यूटर संबंधी संसाधनों आदि को बदलने के लिए भारी निवेश की जरूरत है। कम से कम मौजूदा बजट के दोगुने निवेश की जरूरत है। ‘मौसम’ ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। ऐप विभिन्न सेवाओं की पेशकश करेगा।
ऐप के जरिए करीब 200 शहरों के तापमान, नमी के स्तर, हवा की रफ्तार और दिशा सहित मौसम संबंधी अन्य जानकारी मिलेगी। इस पर दिन में आठ बार सूचनाएं अद्यतन की जाएंगी। ऐप देश के करीब 450 शहरों के लिए अगले सात दिनों के मौसम का पुर्वानुमान मुहैया कराएगा। पिछले 24 घंटे की जानकारी भी ऐप पर मौजूद रहेगी।
इसमें सभी जिलों के लिए रंग आधारित अलर्ट (लाल, पीला, नारंगी) सिस्टम भी होगा, जिसके जरिए प्रतिकूल मौसम के बारे में लोगों को आगाह किया जाएगा।(भाषा)
