गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए CBI ने प्राथमिक जांच दर्ज की
Written By
Last Updated : बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (00:35 IST)

देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए CBI ने प्राथमिक जांच दर्ज की

Anil Deshmukh | देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए CBI ने प्राथमिक जांच दर्ज की
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए मंगलवार को एक प्राथमिक जांच दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय जांच एजेंसी की एक टीम मंगलवार दोपहर मुंबई पहुंची और सभी संबंधित दस्तावेज एकत्र किए तथा बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्राथमिक जांच शुरू कर दी।
सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि सीबीआई ने 5 अप्रैल, 2021 के बम्बई उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में प्राथमिक जांच दर्ज की है। अधिकारियों ने कहा कि उच्च न्यायालय ने आरोपों की प्राथमिक जांच करने के लिए सोमवार को सीबीआई को 15 दिन का समय दिया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
देश में कोरोना के रिकॉर्ड 1.07 लाख से अधिक नए मामले सामने आए, 3 राज्यों ने बढ़ाई चिंता