1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP MP Hema Malini's statement on Maha Kumbh

हेमा मालिनी ने महाकुंभ में विपक्ष के दावों को किया खारिज, कहा- वहां सब ठीक है

उन्होंने कहा कि मैं उत्तरप्रदेश से सांसद हूं, जहां भारत की महान सांस्कृतिक परंपरा का महाकुंभ चल रहा है। वे महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताती हैं।

Hema Malini
Prayagraj Maha Kumbh 2025 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) के आयोजन की व्यवस्था से जुड़े विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि वहां सबकुछ ठीक है और वह खुद वहां जाकर यह देख चुकी हैं।ALSO READ: CM योगी ने बताया, कौन कर रहा है महाकुंभ को लेकर दुष्प्रचार?
 
यमुना नदी की सफाई को लेकर उम्मीद की किरण : उन्होंने बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत से अब यमुना नदी की सफाई को लेकर उम्मीद की किरण दिख रही है। हेमा मालिनी ने कहा कि यह (यमुना की सफाई) मोदी की गारंटी है।ALSO READ: प्रयागराज महाकुंभ से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं से भरी गलियां, 29 दिन में 2.5 करोड़ लोग पहुंचे
 
महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए योगी का आभार: उत्तरप्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा ने कहा कि मैं उत्तरप्रदेश से सांसद हूं, जहां भारत की महान सांस्कृतिक परंपरा का महाकुंभ चल रहा है। उन्होंने कहा कि वे महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताती हैं।ALSO READ: ये महाकुंभ नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिए, एक जाम का दरिया है और फंस के जाना है
 
मशहूर अभिनेत्री ने विपक्षी सदस्यों की टोका-टोकी के बीच कहा कि वहां सबकुछ ठीक है, मैं वहां गई हूं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश बड़े निर्णयों और नीतियों को लागू होते देख्र रहा है। इनमें युवाओं, महिलाओं और किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिल रही है। हेमा मालिनी ने 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय पर कर की छूट का हवाला देते हुए कहा कि इससे मध्यम वर्ग और वेतनभोगी वर्ग में खुशी की लहर है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होंगे मोदी-शाह, छतरपुर में कैंसर अस्पताल का भी भूमिपूजन करेंगे पीएम