1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP begins indefinite strike outside Kejriwal's residence

BJP ने खोला केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा, आवास के बाहर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आधिकारिक आवास परिसर में 45 करोड़ रुपए के खर्च से किए गए ‘सौंदर्यीकरण’ (beautification) को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार को उनके आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। चांदनी चौक से भाजपा सांसद हर्षवर्धन ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किया।
 
भाजपा ने मुख्यमंत्री से सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के आवास के द्वार आम जनता के लिए खोलने का आग्रह किया ताकि वे खुद उनकी ‘आलीशान जीवनशैली’ को देख सकें, भले ही प्रवेश के लिए टिकट हो। चांदनी चौक से भाजपा सांसद हर्षवर्धन ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए कहा कि केजरीवाल को अपना ‘बंगला’ आम लोगों के लिए खोलना चाहिए ताकि वे वहां हुए नवीनीकरण का काम देख सकें। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह प्रवेश टिकट जारी करके भी ऐसा कर सकते हैं।
 
भाजपा केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोलते हुए आरोप लगा रही है कि मुख्यमंत्री ने 2020-22 के दौरान अपने आधिकारिक आवास के ‘सौंदर्यीकरण’ पर 45 करोड़ रुपए खर्च किए। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा था कि इसमें सबसे शर्मनाक बात यह है कि यह घोटाला ऐसे समय में किया गया जब दिल्ली में कोविड महामारी अपने सबसे भयावह रूप में थी और हर दिन सैकड़ों लोग मर रहे थे। केशवपुरम और चांदनी चौक जिला इकाइयों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी धरने में हिस्सा लिया।(भाषा)
अगला लेख
क्या है Russia का MIR Payment System? क्यों Russia करना चाहता है इस कार्ड के ज़रिए भुगतान