• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sanjay singh counter attack on bjp on cm houst row
Written By
Last Modified: बुधवार, 26 अप्रैल 2023 (12:44 IST)

कोरोना महामारी में 'फर्जी फकीर' की रईसी, संजय सिंह का भाजपा पर पलटवार

कोरोना महामारी में 'फर्जी फकीर' की रईसी, संजय सिंह का भाजपा पर पलटवार - sanjay singh counter attack on bjp on cm houst row
  • पुलवामा, अडाणी घोटाला जैसे मुद्दों से ध्यान भटका रही है भाजपा : संजय सिंह
  • गिनाए सेंट्रल विस्टा से लेकर सनग्लास तक के खर्चे
  • कहा- बंगाल में रैली कर कोरोना फैला रहे थे पीएम मोदी
CM House Row : कोरोना काल में दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के रिनोवेशन पर हुए 45 करोड़ के खर्च पर बवाल मच गया। भाजपा ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा तो आप ने पलटवार करते हुए पीएम मोदी पर सवाल उठा दिए।
आप नेता संजय ने कहा कि सेंट्रल विस्टा पर 23,000, पीएम निवास पर 500 करोड़, मौजूदा निवास की मरम्मत पर 90 करोड़, जहाज पर 8400 करोड़, कार पर 12 करोड़, सूट पर 10 लाख, पेन पर 1.25 लाख और सनग्लास पर 1.6 लाख रुपए खर्च किए गए। उन्होंने कहा ‍कि जब देश कोरोना से जूझ रहा था प्रधानमंत्री बंगाल में रैली कर कोरोना फैला रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा पुलवामा, अडाणी घोटाला जैसे देश के गंभीर, बड़े मुद्दों से ध्यान भटका रही। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जिस घर में रहते हैं वह 80 साल पुराना है और 1942 में बना हुआ है। यहां छत गिरने की एक नहीं 3 वारदात हुई।
संजय सिंह ने कहा कि LG निवास की मरम्मत में 15 करोड़ रुपए खर्च हुए, गुजरात सीएम का उड़नखटोला 191 करोड़ का था और पीएम मोदी का घर ठीक करने में 500 करोड़ रुपए खर्च किए गए।
 
आप नेता ने 4 सवाल करते हुए कहा- पुलवामा में जवानों की शहादत का जिम्मेदार कौन? देश के साथ गद्दारी किसने की? अडाणी के लाखों करोड़ के महाघोटाले पर बात कब होगी? कैसे फकीर लाखों का सूट, चश्मा पहनता है? कोरोना महामारी में नमस्ते ट्रंप में सैकड़ों करोड़ किसने फूंके?
 
इससे पहले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘महाराजा’ करार दिया। पात्रा ने कहा कि बंगले के लिए ‘उत्कृष्ट’ उत्पादों के चयन और ‘आलीशान एवं आरामदायक जीवन की लालसा’ के लिए राजा-महाराजा भी केजरीवाल के आगे सिर झुकाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह महल उस समय रेनोवेट हो रहा था जब दिल्ली में कोरोना से हाहाकार मचा था। अब समझ में आ रहा है कि ऑक्सीजन के टैंकर क्यों अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहे थे... अरविंद जी मरीजों को बेड नहीं दे पा रहे थे क्योंकि वो अपने महल के रेनोवेशन में व्यस्त थे। ये इनकी विलासता की कहानी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण की रिपोर्ट मुझे नहीं पढ़ने दी गई थी, बबीता ने लगाया सनसनीखेज आरोप