सम्बंधित जानकारी
- इमरान का बड़ा बयान, भाजपा राज में नहीं सुधर सकते भारत-पाकिस्तान संबंध
- 'औकात' वाले बयान पर मोदी का कांग्रेस पर पलटवार, खुद को बताया सेवक, राहुल पर भी साधा निशाना
- आजम खान को बड़ा झटका, मीडिया प्रभारी अली भाजपा में शामिल
- Morbi Bridge Collapse : राहुल गांधी बोले- BJP से जुड़े हैं मोरबी हादसे के गुनहगार, नहीं होगी कार्रवाई
- भारत के पहले मालिक आदिवासी हैं, गुजरात की रैली में बोले राहुल गांधी
जेल में रेपिस्ट ने की सत्येंद्र जैन की मसाज, भाजपा के निशाने पर केजरीवाल, सिसोदिया से माफी की मांग
नई दिल्ली। MCD चुनाव से पहले तिहाड़ में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मसाज पर बवाल मचा हुआ है। आज सुबह रेपिस्ट द्वारा सत्येंद्र जैन की मसाज संबंधी खुलासे के बाद भाजपा ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। पार्टी ने मनीष सिसोदिया से भी माफी की मांग की। इस बीच आप ने दावा किया कि अमित शाह को भी जेल में VVIP ट्रिटमेंट मिला था।
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने पहले ही कहा था कि यह आम आदमी पार्टी नहीं है यह स्पा मसाज पार्टी है। उन्होंने कहा कि बेशर्मी भी जिसे अपना गुरु मानती हो उस अरविंद केजरीवाल की अराजक पार्टी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को पुरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। सत्येंद्र जैन को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।
भाटिया ने आरोप लगाया कि AAP ने तिहाड़ को थाईलैंड में बदल दिया! आरोपियों से जेल में मसाज ले रहे सत्येंद्र जैन। उन्होंने सवाल किया कि सत्येंद्र जैन ने कैदियों वाले कपड़ें क्यों नहीं पहने थे। संगीन धाराओं में लिप्त अभियुक्त दूसरे अभियुक्त का मसाज कैसे कर रहा था?1- केजरीवाल को पुरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 22, 2022
2- केजरीवाल, सत्येंद्र जैन को तुरंत बर्खास्त करें। श्री @gauravbh #Kejriwal420 pic.twitter.com/x8QMRkNso8
आप नेता गोपाल राय ने कहा कि अमित शाह जब गुजरात की जेल में बंद थे तब स्पेशल जेल बनी थी। सीबीआई के रिकॉर्ड में है.. इतिहास में ऐसी स्पेशल ट्रिटमेंट किसी को नहीं मिली। मसला सत्येंद्र जैन की ट्रिटमेंट नहीं है। मसला ये है कि 4 दिसंबर को दिल्ली की जनता MCD में भाजपा की ट्रिटमेंट करने वाली है।
मीडिया खबरों के अनुसार, एक वीडियो में तिहाड़ जेल में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करते हुए दिख रहा व्यक्ति फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है बल्कि एक कैदी है। वह बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है। आप ने दावा किया था कि जैन फिजियोथेरेपी करा रहे थे।Amit Shah जी जब Gujarat की जेल में बंद थे तब “Special Jail” बनी थी
— AAP (@AamAadmiParty) November 22, 2022
CBI के Record में है.. इतिहास में ऐसी Special Treatment किसी को नहीं मिली
मसला @SatyendarJain की Treatment नहीं है
मसला ये है कि 4 Dec को Delhi की जनता MCD में BJP की Treatment करने वाली है
—@AapKaGopalRai pic.twitter.com/PwSAWCJj90
गौरतलब है कि शनिवार को आप उस समय आलोचनाओं के घेरे में आयी थी जब जैन की जेल में कथित तौर पर मालिश कराते और लोगों से मिलते हुए एक वीडियो सामने आया। भाजपा और कांग्रेस ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग की तथा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाए।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया था कि जैन को रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण फिजियोथेरैपी की सलाह दी गई थी, लेकिन भाजपा उनकी बीमारी का मजाक बना रही है। बहरहाल, सूत्रों ने दावा किया कि वीडियो में जैन की मालिश करते हुए दिख रहा व्यक्ति रिंकू नाम का एक कैदी है।
