सम्बंधित जानकारी
- RBI गवर्नर दास बोले, महंगाई दर को 4 प्रतिशत पर लाने के लिए हम प्रतिबद्ध
- बहुत कारगर नहीं भारत का गेहूं-चावल निर्यात बैन
- मोदी सरकार के फ़ैसलों का असर बाक़ी दुनिया पर क्यों पड़ रहा है?
- हाल ए पाकिस्तान : महंगे बिल और महंगाई देख पाकिस्तानी आत्महत्या करने को मजबूर!
- महंगाई पर कांग्रेस के निशाने पर सरकार, कहा- पूरा ध्यान PM की छवि बचाने पर
Retail Inflation August: महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत, खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 6.83% पर आई, एफपीआई में गिरावट
Retail Inflation August: सब्जियों तथा अन्य खाद्य सामग्री के दाम घटने से खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में घटकर 6.83 प्रतिशत पर आ गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति जुलाई में 7.44 प्रतिशत थी जबकि अगस्त, 2022 में यह 7 प्रतिशत थी।
आंकड़ों के अनुसार अगस्त में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर 9.94 प्रतिशत रही, जो जुलाई में 11.51 प्रतिशत थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2023-24 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
