1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Bhutan Prince Social media

ट्वीटर पर छा गया यह नन्हा राजकुमार, इस तरह जीता सबका दिल

Bhutan Prince
अगर आपको लगता है कि रॉयल बच्चों में केवल ब्रिटेन के प्रिंस जॉर्ज और प्रिंसेस चार्लोट ही सोशल मीडिया स्टार हैं, तो आप गलत हैं। भूटान के इस छोटे से राजकुमार ने सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रियता हासिल की है। उनका मोदी से नमस्कार करने वाला फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वाइरल हुआ। कुछ ही देर बाद मोदी से साथ फुटबॉल से खेलने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा गया। 
 
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामजियाल और रानी जेतसुन पेमा के साथ पहली बार भारत आए जिग्मे नामग्याल वांगचुक ने अपनी अदाओं से सबका दिल जीत लिया। 
 
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, प्रधानमंत्री को इस नन्हे राजकुमार के साथ फुटबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं जो उन्होंने, राजकुमार को उपहार में दी। गेंद के साथ, उन्होंने एक शतरंज सेट भी गिफ्ट किया।
 
राजकुमार ने अपनी अदाओं से युवाओं को अपना दीवाना बना दिया है। वे सोशल मीडिया पर उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। बहरहाल वे भी अब तेमुर की तरह ही सोशल मीडिया के बड़े नन्हें सितारे बन गए हैं।  
अगला लेख
मानसून अपडेट: चन्नई में भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित