रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. FASTags to be mandatory for all new four-wheelers
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (09:31 IST)

बड़ी खबर, अब चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग जरूरी

बड़ी खबर, अब चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग जरूरी - FASTags to be mandatory for all new four-wheelers
नई दिल्ली। सरकार ने एक महत्वपर्ण कदम उठाते हुए एक दिसम्बर से बेचे जाने वाले नए चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग लगाना अनिवार्य कर दिया है।
 
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में आज अधिसूचना जारी कर दी जिसके अनुसार एक दिसम्बर से बेचे जाने वाले सभी वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य रूप से लगाना होगा और इसकी जिम्मेदारी वाहन निर्माता कंपनी अथवा वाहन के अधिकृत डीलर की होगी।
 
अधिसूचना में कहा गया है कि सभी विंडस्क्रीन वाले वाहनों पर उसके मालिक को पंजीकरण कराने से पहले फास्टैग लगाना होगा। मोटर वाहन कानून में इस संबंध में आवश्यक संशोधन किया जा चुका है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
कोलकाता में चलेगी चीनी मेट्रो, रेलवे का बड़ा फैसला