1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Dhami held an important meeting regarding dam projects

बांध परियोजनाओं को लेकर मुख्‍यमंत्री धामी ने ली अहम बैठक

Pushkar Dhami
Chief Minister Pushkar Singh Dhami News: उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति के संबंध में आयोजित सिंचाई एवं राजस्व विभाग की बैठक में अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा- जमरानी बांध परियोजना को 2028 एवं सौंग बांध परियोजना को 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 
 
मुख्‍यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों बांधों के निर्माण में स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए। जमरानी बांध परियोजना को 2028 एवं सौंग बांध परियोजना को 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में दोनों परियोजनाओं का निर्माण तय समय पर पूरा हो इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
 
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजस्व विभाग यह सुनिश्चित करें कि यदि कोई प्रभावित मुआवजे से वंचित रह गया है तो उसे यथाशीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि दोनों ही परियोजनाएं राज्य विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इन परियोजनाओं के निर्माण से न सिर्फ हल्द्वानी और देहरादून शहर को पीने के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
बांध परियोजना के कार्यों का हवाई निरीक्षण : मुख्‍यमंत्री ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) के साथ जमरानी बांध परियोजना पर चल रहे कार्यों का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यपाल महोदय जी से प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति एवं भावी योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?