श्रमिकों को सशक्त बनाएगी उत्तराखंड सरकार, CM पुष्कर सिंह धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय मजदूर संघ की 70 वर्षों की उपलब्धियों, संघर्षों और योगदान को नमन करते हुए कहा कि यह संगठन श्रमिकों की आवाज को बुलंद करता आया है और सरकार श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में बड़ी संख्या में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, श्रमिक नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों और उद्योगों दोनों के विकास के लिए अच्छा समन्वय बनाने का काम कर रहा है। हम यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि हमारे श्रमिकों को अच्छी सुविधाएं मिलें। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
उनके परिवार के कल्याण और उत्थान की चिंता की गई है। उत्तराखंड में भी हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं। उत्तराखंड को समृद्ध और देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प है, जिसमें श्रमिक भी अपना योगदान दे रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ इस दिशा में निरंतर काम कर रहा है।