1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bhagwant Mann met Manish Sisodia

भगवंत मान ने की मनीष सिसोदिया से मुलाकात, बोले- तानाशाही की बेड़ियां तोड़कर जेल से आए बाहर

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann met Manish Sisodia : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को यहां आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की तथा कहा कि वह तानाशाही की बेड़ियां तोड़कर जेल से बाहर आए हैं।
 
पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए सिसोदिया के साथ मान की यह पहली मुलाकात थी। सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में पिछले साल 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और नौ अगस्त को उच्चतम न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी।
मान ने मुलाकात के बाद कहा, आज मेरी मुलाकात उस नेता और उस व्यक्ति से हुई है जो शिक्षा की क्रांति लेकर आया है। डेढ़ साल बाद तानाशाही की बेड़ियां तोड़कर वह जेल से बाहर आए हैं। जब उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला तो अदालत से हमें न्याय मिला। उन्होंने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।
मान ने कहा, आज उनका जन्मदिन है, इसलिए मैंने उनकी पत्नी से मुलाकात की। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ने तानाशाही की दीवारें तोड़कर जमानत हासिल की और सच्चाई की लड़ाई जीती, उसी तरह हमारे नेता (केजरीवाल) भी जल्द ही बाहर आएंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव?