सम्बंधित जानकारी
- Life और Medical Insurance के प्रीमियम पर GST हटाएं, नितिन गडकरी ने वित्तमंत्री को लिखी चिट्ठी
- Haryana : सुनीता केजरीवाल संभालेंगी चुनाव अभियान की कमान, कल जारी करेंगी गारंटी कार्ड
- गडकरी की भाजपा को नसीहत, फिर हमारे सत्ता में आने का कोई मतलब नहीं
- लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद AAP ने जीतीं 3 सीटें, वोट शेयर भी बढ़ा : भगवंत मान
- मिलिए मोदी सरकार 3.0 की कैबिनेट से, जानिए कौन-कौन बना मंत्री
केंद्रीय मंत्री गडकरी की भगवंत मान को चेतावनी, कानून व्यवस्था सुधारो नहीं तो रोक देंगे 8 परियोजनाएं
Nitin Gadkari warned Bhagwant Mann : पंजाब में अगर कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो एनएचएआई के पास राज्य की 8 राजमार्ग परियोजनाओं को रद्द या बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखे पत्र में यह चेतावनी दी है। इस परियोजनाओं की कुल लंबाई 293 किलोमीटर है और लागत 14,288 करोड़ रुपए है।
NHAI परियोजना के इंजीनियर पर बेरहमी से हमला : गडकरी ने कहा कि उन्हें दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे परियोजनाओं पर हाल में हुई दो घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने नौ अगस्त को लिखे अपने पत्र में कहा, जालंधर जिले में एक घटना में ठेकेदार के इंजीनियर पर बेरहमी से हमला किया गया। हालांकि इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।
अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई : मंत्री ने लुधियाना जिले में एक और घटना की ओर इशारा किया, जहां दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के ठेकेदार के परियोजना कैंप पर उपद्रवियों ने हमला किया और इंजीनियरों को धमकी दी। इस घटना में एनएचएआई अधिकारियों के लिखित अनुरोध के बावजूद अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और उपद्रवियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
NHAI के पास 14288 करोड़ रुपए की परियोजनाएं : गडकरी ने कहा, यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो एनएचएआई के पास 14,288 करोड़ रुपए की लागत और 293 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली आठ अन्य गंभीर रूप से प्रभावित परियोजनाओं को रद्द/ बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।
उन्होंने लिखा कि यह ध्यान देने योग्य है कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित लंबित मुद्दों और मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण कई ठेकेदारों ने अनुबंधों को बंद करने का अनुरोध किया है और एनएचएआई के खिलाफ दावे किए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
