रविवार, 14 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ban on Pakistani planes extended till 24 September
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 23 अगस्त 2025 (13:11 IST)

भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों पर लगी पाबंदी 24 सितंबर तक बढ़ाई

Ban on Pakistani planes
Ban on Pakistani planes: भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों (Pakistani planes) पर लगी पाबंदी 24 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों (Indian planes) के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की अवधि 24 सितंबर तक बढ़ा दी है। दोनों देशों ने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि बढ़ाने के लिए अलग-अलग 'नोटिस टू एयरमेन' (Notices to Airmen) जारी किए हैं।
 
पहलगाम आतंकी हमले के बाद हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था : पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 30 अप्रैल से पाकिस्तान के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। तब से भारत प्रतिबंध की अवधि बढ़ाता रहा है।ALSO READ: ऑपरेशन सिंदूर से नहीं सीखा पाकिस्तान, तोड़ना ही होगा उसका भ्रम

'नोटिस-टू-एयरमैन' के अनुसार भारतीय हवाई क्षेत्र पाकिस्तान में पंजीकृत विमानों और पाकिस्तानी एयरलाइंस/ऑपरेटरों द्वारा संचालित/स्वामित्व वाले या पट्टे पर लिए गए विमानों, जिनमें सैन्य उड़ानें भी शामिल हैं, के लिए उपलब्ध नहीं होगा। यह नोटिस 22 अगस्त को जारी किया गया। हवाईक्षेत्र भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार 24 सितंबर को साढ़े पांच बजे तक बंद रहेगा।(भाषा)ALSO READ: क्या भारत से दोस्ती सिर्फ दिखावा है, चीन ने पाकिस्तान को सौंपी हंगोर श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
IMB की नौकरी छोड़ बिताईं चांदनी चौक में रातें, जानिए अर्चना तिवारी केस को सुलझाने वाले IPS राहुल लोढ़ा का प्रेरक सफर