सम्बंधित जानकारी
- Live Updates : भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट रद्द, कोरोना की वजह से टीम इंडिया का बड़ा फैसला
- रजनीकांत की 'अन्नात्थे' का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
- इस वजह से मां के निधन के 2 दिन बाद काम पर लौटे अक्षय कुमार
- टीवी शो 'विघ्नहर्ता गणेश' के कलाकारों ने गणेश चतुर्थी को लेकर दिखाया अपना उत्साह
- बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
राहुल ने खुद को बताया कश्मीरी पंडित, भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, इन बड़ी खबरों पर सबकी नजर...
नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी, कोरोनावायरस, अफगानिस्तान में तालिबान समेत इन खबरों पर शुक्रवार 10 सितंबर को रहेगी सबकी नजर...
03:33 PM, 10th Sep
सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज मैंने अपने कश्मीरी पंडित भाइयों से बात की। उन्होंने बताया कि भाजपा ने हम लोगों से केवल छलावा किया है। मैं अपने कश्मीरी पंडित भाइयों को विश्वास दिलाता हूं कि हम आपकी मदद करेंगे। मैं भी कश्मीरी पंडित हूं, मेरा परिवार भी कश्मीरी पंडित है।
02:09 PM, 10th Sep
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच कोविड-19 से जुड़ी चिंताओं के कारण शुक्रवार को रद्द कर दिया गया।
02:07 PM, 10th Sep
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा सीट से प्रियंका टिबरीवाल को मैदान में उतारा है। ममता ने आज ही भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया है।
11:39 AM, 10th Sep
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 34,973 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,31,74,954 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर 3,90,646 हो गई। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.18 फीसदी पर आ गई जबकि रिकवरी दर 97.49 फीसदी और मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है।
11:09 AM, 10th Sep
पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं भाजपा नेता आत्माराम तोमर का आज सुबह उनके आवास पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आत्माराम प्रिसिंपल पद से रिटायर्ड हुए थे और बिजरौल रोड के मधुबन कॉलोनी में अकेले रह रहे थे। मृतक नेता के गले पर तौलिया लिपटा हुआ था, जिसे देखकर हत्या की संभावना से जताई जा रही थी, जो पुलिस जांच में सही साबित हुई है।
10:03 AM, 10th Sep
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने 7 माह में पहली बार चीन के शी जिनपिंग से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय हित के मुद्दों के साथ ही दोनों देशों के बीच प्रतियोगिता को लेकर चर्चा की है।
09:26 AM, 10th Sep
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल करेगी। सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि इस सीट पर भाजपा की ओर से उन्हें कौन चुनौती देगा?
09:25 AM, 10th Sep
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का भड़काऊ भाषण देना खासा महंगा पड़ गया। पुलिस ने उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। उन पर कोरोना नियमों के उल्लंघन को लेकर भी मामला दर्ज किया गया है।
