सम्बंधित जानकारी
- LIVE: AAP विधायक नरेश बाल्यान को 2 दिन की पुलिस रिमांड
- केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली में आप अकेले चुनाव लड़ेगी, नहीं होगा गठबंधन
- कुरान बेअदबी केस में AAP विधायक नरेश यादव दोषी करार, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा
- वसूली मामले में AAP विधायक नरेश बाल्यान गिरफ्तार, आप ने किया बचाव
- केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश, आप नेता भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप
AAP को मिला अवध ओझा का साथ, क्या बोले केजरीवाल?
नई दिल्ली। सिविल सेवा कोचिंग शिक्षक और प्रेरक वक्ता अवध ओझा सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए और पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल तथा वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में उनका स्वागत किया गया।
केजरीवाल ने ओझा का स्वागत करते हुए कहा कि आप, शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है और ओझा के पार्टी में शामिल होने से शिक्षा को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी आएगी तथा इससे हमारा राष्ट्र मजबूत होगा।
वहीं वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह एक विशेष दिन है और ओझा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।
ओझा ने कहा कि वह पार्टी की बच्चों के भविष्य पर केंद्रित विचारधारा से जुड़े हैं और उन्होंने शिक्षा के विकास को अपनी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा बताया। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का मौका दिया।
मशहूर शिक्षक अवध ओझा जी का AAP में स्वागत है
— AAP (@AamAadmiParty) December 2, 2024
आज देश के मशहूर शिक्षक अवध ओझा जी ने राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी और पूर्व उपमुख्यमंत्री @msisodia जी की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अवध ओझा जी अरविंद केजरीवाल जी की 'काम की राजनीति' और 'शिक्षा क्रांति'… pic.twitter.com/PhGdq4U3sG
गौरतलब है कि दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। आप ने 2020 में 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीट जीती थी और अब पार्टी लगातार तीसरी बार जीत की उम्मीद कर रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta
