1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Attempted to infiltrate Indian border

भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश, 2 घुसपैठिए मारे गए

India-Pakistan border
बीकानेर। भारत-पाकिस्‍तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों ने मार गिराया। यह घटना श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर सैक्टर के ख्यालीवाला इलाके में मंगलवार देर रात एक बजे हुई। श्रीगंगानगर के जिलाधिकारी राजन दुष्यंत ने इसकी पुष्टि की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बल के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से दो लोगों को अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ते देखा तो उन्हें ललकारा, लेकिन वे रुके नहीं, बल्कि उन्होंने भारतीय सीमा में घुसकर भागने की कोशिश की। इस पर सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने फायरिंग की। इसमें दोनों पाक नागरिक मौके पर ही मारे गए।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने इसकी सूचना पाक रेंजर को दी, लेकिन अभी उनकी ओर से कोई भी शव लेने नहीं आया। इसके बाद बल के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस व जिला प्रशासन को दी। सीमा सुरक्षाबल के अधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।(भाषा)
अगला लेख
मध्यप्रदेश के उपचुनाव में पीएम मोदी के चेहरे और योजनाओं के सहारे भाजपा ?