बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian Army Terrorist Poonch
Written By सुरेश एस डुग्गर
Last Modified: रविवार, 9 अगस्त 2020 (16:39 IST)

पुंछ में भारतीय सेना ने नाकाम की घुसपैठ, 1 आतंकी को किया ढेर

पुंछ में भारतीय सेना ने नाकाम की घुसपैठ, 1 आतंकी को किया ढेर - Indian Army Terrorist Poonch
जम्‍मू। पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से आतंकियों एक समूह ने घुसपैठ की कोशिश की। सेना के सतर्क जवानों ने 1 आतंकवादी को मार गिराया जबकि अन्य 2 आतंकी गंभीर रूप से घायल हुए। मारे गए आतंकी के पास से हथियार व पाकिस्तान निर्मित वस्तुएं मिली हैं।
 
सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि कृष्णाघाटी सेक्टर में कल देर रात आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। इसमें 1 आतंकी मारा गया, जबकि दो घायल हुए।
 
इसके बाद चलाए गए तलाशी अभियान में पता चला कि आतंकवादी के शव को घटनास्थल से दूर खींच लिया गया था। घटनास्थल से एक एके 47 राइफल, दो एके 47 मैगजीन और कुछ खाद्य सामग्री बरामद हुई। खाद्य सामग्री और अन्य वस्तुएं पाकिस्तान निर्मित हैं।
ये भी पढ़ें
ट्रेन में गायब हुआ बटुआ पुलिस को 14 साल बाद मिला