सम्बंधित जानकारी
- नाले में जाकर बैठे MLA , कहा - 'काम नहीं हुआ तो फिर से ऐसा करूंगा'
- हिमाचल के कुल्लू में बादल फटे, भारी बारिश से हाहाकार, 6 लोग लापता
- दुकान के सामने खड़ी गाड़ी को हटाए बिना बना दी सड़क, पहिए देख उड़े होश (देखें वीडियो)
- क्रूड ऑइल हुआ 9 डॉलर सस्ता, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए आज क्या हैं ताजा भाव
- Weather Update: मध्यप्रदेश और गुजरात सहित अनेक राज्यों में हुई भारी वर्षा, जानिए अन्य नगरों में कैसा रहेगा मौसम
CAG की रिपोर्ट पर केजरीवाल बोले, AAP की ईमानदारी से उड़ी विरोधियों की नींद
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैग की दिल्ली सरकार को लाभ में बताने वाली एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि आंकड़े उसकी ईमानदारी का सबसे बड़ा सबूत हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ईमानदारी ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है।
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की मंगलवार को विधानसभा में रखी रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली सरकार के पास 2015-16 से 2019-20 तक अतिरिक्त राजस्व था।
हालांकि, उसने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार राजस्व अधिशेष इसलिए बनाए रख पाई क्योंकि उसके कर्मचारियों की पेंशन का खर्च केंद्र सरकार वहन करती है और दिल्ली पुलिस का खर्च केंद्रीय गृह मंत्रालय उठाता है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'यह कैग की रिपोर्ट है। इन्होंने कहा है कि दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से दिल्ली सरकार फायदे में चल रही है। यह आप सरकार की ईमानदारी का सबसे बड़ा सबूत है। इसी ईमानदारी ने हमारे विरोधियों की नींद उड़ा रखी है।'
ये CAG की रिपोर्ट है। इन्होंने कहा है कि दिल्ली में जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तबसे दिल्ली सरकार फ़ायदे में चल रही है। ये आम आदमी पार्टी सरकार की ईमानदारी का सबसे बड़ा सबूत है। इसी ईमानदारी ने हमारे विरोधियों की नींद उड़ा रखी है https://t.co/NZboAME992
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 6, 2022
