1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Anurag Thakur BJP, BJP parliamentary executive

अनुराग ठाकुर बने लोकसभा में भाजपा के सचेतक

Anurag Thakur
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से सांसद अनुराग ठाकुर को लोकसभा में पार्टी का नया सचेतक नियुक्त किया है।
 
पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक में यह जानकारी दी गई। ठाकुर को राकेशसिंह के स्थान पर सचेतक नियुक्त किया गया है, जिन्हें कुछ समय पूर्व पार्टी की मध्यपदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।
 
संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक संसद के बुधवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार करने के वास्ते बुलाई गई थी। (वार्ता)
अगला लेख
यूपी के मंत्री का अपनी ही सरकार पर हमला, फर्जी मुठभेड़ों में लिप्त है पुलिस