1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Uttar Pradesh, Minister, BJP Government

यूपी के मंत्री का अपनी ही सरकार पर हमला, फर्जी मुठभेड़ों में लिप्त है पुलिस

Uttar Pradesh
बलिया। उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यशैली में आए दिन सवाल उठाने वाले मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अब पुलिस पर अंगुली उठाई है। सूबे में भाजपा के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि फर्जी मुठभेड़ों के जरिए जरिये पुलिस निर्दोषों को निशाना बना रही है। 
     
राज्य में अब तक हुई सभी मुठभेड़ों की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग कराए जाने की मांग करते हुए राजभर ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि पदोन्नति और मीडिया में लोकप्रिय होने की लालसा में पुलिस अधिकारी बेधड़क फर्जी मुठभेड़ों को अंजाम दे रहे हैं। 
     
उन्होंने कहा कि वह अगड़ी अगणी जाति से ताल्लुक रखते है, इसलिए सभी अधिकारियों को उनका ट्रायल लेना होगा। उन्होंने फिर दोहराया कि वे सरकार में जोकर की भूमिका में हैं जबकि सरकार गब्बर का रोल अदा कर रही है। 
      
सुभासपा नेता ने कहा कि आगामी चुनाव पिछले और अतिपिछड़ों के साथ दलित बड़ी भूमिका निभाएंगे। वह तय करेंगे कि 2019 में कौन सत्ता में आएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ज्यादातर राजनीतिक दलों ने समाज के इस अहम वर्ग की उपेक्षा की है।

 
उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री ने बलिया के भाजपा विधायक पर भी प्रहार करते हुए कहा कि बागपत जेल में मारे गए मुन्ना बजरंगी की हत्या के बारे में ईश्वर जानता है। (वार्ता)
अगला लेख
जेट एयरवेज का धमाकेदार ऑफर, मूल किराए में 30 प्रतिशत की छूट