1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amitabh bachchan leelavati hospital

पीठ दर्द के चलते अस्पताल पहुंचे अमिताभ, इलाज के बाद छुट्टी

Amitabh bachchan
मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार शाम कुछ देर के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
 
सूत्रों ने बताया, 'अमिताभ पीठ के निचले हिस्से में शिकायत के साथ अस्पताल आए थे। उन्हें इंजेक्शन देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।'
 
अभिनेता अपनी अगली फिल्म '102 नॉट आउट' में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर हैं। इस फिल्म का टीजर शुक्रवार को ही ट्विटर पर फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला द्वारा जारी किया गया था। यह फिल्म इस साल मई महीने में रिलीज होगी। (भाषा)
अगला लेख
जम्मू में सेना के कैंप पर आतंकी हमला...