1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. amit shah in punjab on chanting modi modi

मोदी - मोदी के नारों पर क्या बोले अमित शाह?

amit shah in punjab
Amit Shah on Narendra Modi :  पूर्व भाजपा अध्‍यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पंजाब में एक सभा को संबोधित किया। मोदी - मोदी के नारों पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को गौरव दिलाने का काम किया।
 
अमित शाह ने कहा कि मोदी जी अभी-अभी G7 शिखर सम्मेलन में गए और वहां से अफ़्रीका गए। कोई ऑटोग्राफ मांगता है, कोई उनका समय मांगता है, तो कोई उनके पैर भी छू लेता है। मोदी जी जहां-जहां जाते हैं, वहां मोदी-मोदी के नारे लगते हैं और ये नारे भाजपा या मोदी जी के लिए नहीं हैं... ये नारे देश के सम्मान में लगते हैं।
 
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार मैंने अपने पूरे जीवन में नहीं देखी। यहां के मुख्यमंत्री सिर्फ अरविंद केजरीवाल को देशभर का दौरा करवाते हैं। मुख्यमंत्री का पूरा समय केजरीवाल के दौरे में जाता है, जिस कारण पंजाब की कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री के पास पंजाब के लिए समय ही नहीं है।
 
शाह ने कहा कि पंजाब ऐसा राज्य है, जहां तिरंगे के तीनों रंग देखने को मिलते हैं। शहीदों के बलिदान के भाव में केसरिया रंग देखने को मिलता है, गुरूओं के शांति और सद्भाव के संदेश में सफेद रंग दिखाई देता है और अन्नदाता जब देश के गोदामों को भर देता है, तब हमें हरा रंग भी देखने को मिलता है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि महान सिख गुरूओं ने न केवल पंजाब बल्कि देशभर में हमें देशभक्ति, समानता और सद्भाव का पाठ सिखाया। इसी पर चलते हुए पंजाब ने आजादी के पहले और आजादी के बाद हर संकट में पूरे देश की रक्षा की है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, नदियां खतरे के निशान से ऊपर