1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah BJP Tripura assembly elections

जीत से उत्साहित अमित शाह ने कहा, अब कर्नाटक, केरल, ओडिशा और पश्चिम बंगाल बाकी

Amit Shah
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर में जीत से उत्साहित भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अब कर्नाटक, केरल, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भाजपा और उसके गठबंधन की सरकार बनना बाकी है। उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत हासिल कर लिया है।

भाजपा अध्यक्ष शाह ने यह कहकर कि मेघालय में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला है, वहां सरकार बनाने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। त्रिपुरा में लेफ्ट की करारी पर हार पर उन्होंने कहा कि लेफ्ट कहीं भी राइट नहीं हो सकती। पूर्वोत्तर में जीत एक्ट ईस्ट पॉलिसी का नतीजा।

तीनों राज्यों के भाजपा अध्यक्षों को बधाई देते हुए शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों का विकास हमारी प्राथमिकता है। त्रिपुरा की जीत ऐतिहासिक है। 2019 में इस जीत का फायदा भगवा पार्टी को मिलेगा।

शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर में मिली जीत अहम है। इस जीत से बंगाल और केरल के कार्यकर्ताओं को भी टॉनिक मिला। उन्होंने कहा कि 21 राज्यों में एनडीए और भाजपा की सरकारें हैं और कर्नाटक में हमारी जीत तय है। अब कर्नाटक, केरल, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में ही भाजपा या एनडीए की सरकारें बनना बाकी हैं।
अगला लेख
अमेरिका ने एच-1बी वीजा धारकों को बड़ी राहत