शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah 2 days West Bengal visit
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (15:58 IST)

ममता सरकार में हड़कंप, जानिए क्या होगा अमित शाह के बंगाल दौरे में खास...

ममता सरकार में हड़कंप, जानिए क्या होगा अमित शाह के बंगाल दौरे में खास... - Amit Shah 2 days West Bengal visit
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए अगले साल होने वाले चुनाव से पहले भाजपा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार रात को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचेंगे। उनके दौर से पहले ही  सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में हड़कंप मच गया। कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी से बगावत कर दी और वे भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।
 
कयास लगाए जा रहे हैं कि तृणमूल कांग्रेस और राज्य मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का पद छोड़ने वाले प्रभावशाली नेता सुवेंदु अधिकारी, शीलभद्र दत्ता और जितेंद्र तिवारी जैसे तृणमूल कांग्रेस के कुछ असंतुष्ट नेता, शाह के बंगाल दौरे के दौरान भाजपा में शामिल होंगे।
 
गृह सचिव कर सकते हैं ऑनलाइन बैठक : पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीरेंद्र द्वारा राष्ट्रीय राजधानी आने में असमर्थता जताने के बाद केंद्रीय मुख्य सचिव अजय कुमार भल्ला शुक्रवार की शाम को उनके साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक कर सकते हैं।
 
क्या है अमित शाह का कार्यक्रम : भाजपा नेता ने बताया कि शाह कोलकाता पहुंचने पर न्यूटाउन के होटल में रूकेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह शाह का एनआईए के अधिकारियों के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह उत्तरी कोलकाता स्थित स्वामी विवेकानंद के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
 
इसके बाद अमित शाह मिदनापुर जाएंगे और क्रांतिकारी खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और दो मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री एक किसान के घर में दोपहर का भोजन करेंगे और फिर मिदनापुर के कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
 
अमित शाह का रविवार को शांति निकेतन स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय जाने और बाउल गायक के घर पर दोपहर का खाना खाने का कार्यक्रम है। इसके बाद शाह बोलपुर में रोड शो करेंगे और उसके बाद संवाददाता सम्मेलन। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
 
मिदनापुर में भाजपा में शामिल होंगे कई तृणमूल नेता : भाजपा नेता ने बताया कि ऐसी संभावना है कि तृणमूल कांग्रेस के कई नेता रैली के दौरान भाजपा में शामिल होंगे। इनमें सुवेंदु अधिकारी, शीलभद्र दत्ता और जितेंद्र तिवारी जैसे तृणमूल कांग्रेस के कुछ असंतुष्ट नेता, शाह के बंगाल दौरे के दौरान भाजपा में शामिल होंगे। इस रैली के बाद शाह कोलकाता वापस लौट आएंगे और यहां राज्य के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठन का जायजा लेंगे। 
 
हर माह अमित शाह और नड्डा का दौरा : पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि विधानसभा चुनाव होने तक शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हर महीने पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। बता दें कि राज्य में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
क्या वाकई किसान विरोधी हैं नए कृषि कानून..?