शुक्रवार, 31 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. AK Antony made this claim about Congress
Written By
Last Updated: बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (20:43 IST)

डस्टबिन में गए प्रशांत किशोर के सुझाव? एंटनी बोले- गांधी परिवार बिना कांग्रेस का वजूद नहीं

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस की मुख्य भूमिका के बिना दिल्ली में केंद्र सरकार में बदलाव के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार कांग्रेस के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत और मार्गदर्शन करने वाली ताकत है। पूर्व रक्षामंत्री ने दावा किया कि नेहरू-गांधी परिवार के बिना देश के 99 प्रतिशत कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्वीकार नहीं होगी।

उन्होंने कहा, कांग्रेस को कमतर मत आंकिए। वह वापसी करेगी। कांग्रेस की भूमिका के बिना दिल्ली में सरकार के बदलाव के बारे में आप सोच नहीं सकते।

लंबे समय तक कांग्रेस के संगठन और सरकार में अहम भूमिका निभाने वाले एंटनी अब अपना कार्यक्षेत्र अपने गृह राज्य केरल को बना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया था कि उन्हें अब राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं बनाया जाए।(भाषा)