1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Election strategist Prashant Kishor will not join Congress

PK को रास नहीं आया कांग्रेस का ऑफर, पार्टी में नहीं होंगे शामिल

Prashant Kishore
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने संबंधी अटकलों पर अंतत: विराम लग ही गया। पीके अब कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कांग्रेस के ऑफर को ठुकरा दिया है। बताया जा रहा है कि स्वयं सोनिया गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था। 
 
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के ऑफर को ठुकरा दिया है। अब वे कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। 
सुरजेवाला ने ट्‍वीट कर कहा प्रशांत किशोर की प्रस्तुति और उनके साथ चर्चा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘विशेषाधिकार प्राप्त कार्य समूह-2024’ का गठन किया और किशोर को निर्धारित जिम्मेदारी के साथ इस समूह का हिस्सा बनकर पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने इनकार कर दिया। हम उनके प्रयासों और पार्टी को दिए गए सुझावों की सराहना करते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों खबर आई थी कि प्रशांत किशोर को कांग्रेस का महासचिव बनाया जा सकता है।

इस बीच, पीके ने भी ट्‍वीट कर कांग्रेस का ऑफर ठुकराने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस के उदार प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है।
अगला लेख
Twitter खरीदने की Inside Story, जब एलन ने कहा था… I Love Twitter, क्‍या है दुनिया के सबसे रईस एलन मस्‍क का ‘फ्यूचर प्‍लान’