मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. fact check : Is RBI to stop 500 notes from ATMs by March 2026
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 3 जनवरी 2026 (13:00 IST)

क्या मार्च में बंद हो जाएंगे 500 रुपए के नोट, पीआईबी ने बताया सच

money
500 rupee note : सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से सवाल दावा किया जा रहा है कि मार्च 2026 से एटीएम से 500 रुपए के नोट निकलने बंद हो जाएंगे। धीरे धीरे इन्हें चलन से बाहर कर दिया जाएगा। बहरहाल पीआईबी ने साफ कर दिया कि सरकार 500 रुपए का नोट पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है और देशभर में पहले की तरह चलता रहेगा।
 
दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट और वीडियो वायरल हुए, जिनमें दावा किया गया कि मार्च 2026 से एटीएम में 500 रुपए के नोट नहीं मिलेंगे। ये दावे इतने तेजी से फैले कि आम लोग भ्रमित हो गए। लोगों की घबराहट को देखते हुए सरकार साफ कर दिया कि फिलहाल 500 रुपए के नोट बंद करने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है।
 
सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी पीआईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लोगों से अपील की कि अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी खबर को आगे बढ़ाने से पहले उसकी जांच करें। बयान में कहा गया है कि"गलत जानकारी से बचें। किसी भी दावे को मानने या शेयर करने से पहले आधिकारिक सरकारी स्रोत से पुष्टि जरूर करें।
 
गौरतलब है कि देश में इस समय सबसे बड़ा नोट 500 रुपए का ही है। देश के ज्यादातर एटीएम में सबसे ज्यादा 500 रुपए के नोट ही डाले जाते हैं। इससे लोग एक बार में आसानी से बड़ी रकम निकाल पाते हैं। इसके अलावा एटीएम से 100 और 200 रुपए के नोट भी निकाले जा सकते हैं। बाजार में 10, 20 और 50 रुपए के नोट भी प्रचलन में है। हालांकि इन्हें एटीएम से नहीं निकाला जा सकता है। इन नोटों के लिए आपको बैंक जाना पड़ेगा। 
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
इंदौर के दूषित पानी पर CAG ने 6 साल पहले दी थी चेतावनी, नींद में रही सरकार और 15 मौतें हो गईं