वेनेजुएला पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- अब हम चलाएंगे देश, सैन्य कार्रवाई को बताया शानदार
US President Donald Trump : वेनेजुएला पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक उचित और सुरक्षित सत्ता हस्तांतरण नहीं हो जाता, तब तक हम देश (वेनेजुएला) का संचालन करेंगे। उन्होंने कहा कि हवा, जमीन और समुद्र का इस्तेमाल करके एक शानदार हमला किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ऐसा हमला नहीं देखा गया था। ट्रंप ने आगे कहा कि हम वेनेजुएला के महान लोगों के लिए शांति, स्वतंत्रता और न्याय चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद वेनेजुएला की सैन्य ताकत बेअसर हो गई है।
खबरों के अनुसार, वेनेजुएला पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक उचित और सुरक्षित सत्ता हस्तांतरण नहीं हो जाता, तब तक हम देश (वेनेजुएला) का संचालन करेंगे। उन्होंने कहा कि हवा, जमीन और समुद्र का इस्तेमाल करके एक शानदार हमला किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ऐसा हमला नहीं देखा गया था।
ट्रंप ने कहा कि हम वेनेजुएला के महान लोगों के लिए शांति, स्वतंत्रता और न्याय चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद वेनेजुएला की सैन्य ताकत बेअसर हो गई है। ट्रंप ने कहा कि हम यह जोखिम नहीं उठा सकते कि कोई और वेनेजुएला पर कब्जा कर ले, जिसके मन में वेनेजुएला के लोगों का भला न हो। हम ऐसा नहीं होने देंगे।
ट्रंप ने कहा, निकोलस मादुरो तानाशाह हैं। मादुरो और फ्लोरेस पर न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में गंभीर आरोप लगाए गए हैं और अब दोनों को अमेरिकी अदालतों में कानून के तहत न्याय का सामना करना होगा। इस ऑपरेशन में एक भी अमेरिकी सैनिक नहीं मारा गया है।
ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला में तेल का कारोबार लंबे समय से पूरी तरह ठप पड़ा है। वे जितना उत्पादन कर सकते थे और जितना विकास हो सकता था, उसकी तुलना में लगभग न के बराबर ही उत्पादन कर रहे थे। अब हमारी सबसे बड़ी तेल कंपनियां वहां जाएंगी, तेल के बुनियादी ढांचे को ठीक करेंगी और देश के लिए मुनाफा कमाना शुरू करेंगी।
ट्रंप प्रशासन लंबे समय से मादुरो पर ड्रग तस्करी और कार्टेल्स से जुड़े होने का आरोप लगा रहा है। पिछले महीनों में अमेरिका ने वेनेजुएला के तटों के पास कई नावों पर हमले किए थे। यह हमला उस दबाव अभियान की पराकाष्ठा माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। क्यूबा ने इसे 'आपराधिक हमला' बताया है, जबकि कोलंबिया के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र की तत्काल बैठक की मांग की है।
Edited By : Chetan Gour