नए साल के तीसरे दिन वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- मुख्यमंत्री योगी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाज़िरी
- योगी ने 'काशी कोतवाल' के दर पर भी झुकाया शीश
- मुख्यमंत्री ने बाबा के भक्तों का किया अभिवादन
Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए साल के तीसरे दिन वाराणसी पहुंचे। 2 दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार को उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आदि योगी के दर्शन किए। बाबा के गर्भगृह में जाकर उन्होंने विधिविधान से पूजा कर लोककल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल के चरणों में भी लगाई हाजिरी
समीक्षा बैठक के उपरांत सीएम व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल बाबा काल भैरव की विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के सुखी-समृद्ध जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने बाबा के भक्तों का किया अभिवादन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखकर बाबा के भक्तों ने हर-हर महादेव का जयकारा लगा उनका अभिनंदन किया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें