रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Inside Story of Buying Twitter alon musk, social media

Twitter खरीदने की Inside Story, जब एलन ने कहा था… I Love Twitter, क्‍या है दुनिया के सबसे रईस एलन मस्‍क का ‘फ्यूचर प्‍लान’

elon musk
टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) के भी मालिक बन गए। उन्होंने 44 अरब डॉलर में दुनिया की सबसे बड़ी सोशल साइट ट्विटर को खरीद लिया है।

दरअसल, ट्विटर एलन मस्‍क के दिल के करीब है। इसलिए एक बार उन्‍होंने लिखा था... आई लव ट्विटर। मस्क के इस ट्वीट के जवाब में एक अमेरिकी पत्रकार डेव स्मिथ ने पूछा कि आप फिर इसे खरीद क्यों नहीं लेते? इसके बाद मस्क ने भी पूछा था कितने में मिलेगा?

ट्विटर ने कहा है कि कंपनी की कीमत 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से लगाई गई है, जो कुल 44 अरब डॉलर होगी। मस्क प्रति शेयर के लिए 54.20 डॉलर भुगतान करेंगे। यह सोशल मीडिया के इतिहास में सबसे बड़ी डील है।

आखिर क्‍या है दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर को खरीदने की इनसाइड स्‍टोरी और क्‍या है एलन मस्‍क का इसके पीछे का मकसद और उनका फ्यूचर प्‍लान।
elon musk
दरअसल, एलन मस्‍क ने ट्विटर खरीदने की शुरुआत 14 अप्रैल को ही कर दी थी। मस्‍क ने 14 अप्रैल को ही ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर (करीब 3.30 लाख करोड़ रुपए) की बोली लगाई थी। अब ये डील हो चुकी है और बोर्ड की तरफ से मंजूरी के बाद एलन मस्क आधिकारिक तौर पर ट्विटर के मालिक बन गए हैं।

ये सोशल मीडिया की खरीद-फरोख्‍त का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है, ऐसे में इसे खरीदने के लिए कई दौर की बातचीत हुईं। जब तक सौदा तय नहीं हो गया, तब तक कई बैठेकें हुईं और खरीदने- बेचने पर चर्चा हुई।

ऐसे हुई दुनिया के सबसे बड़े सौदे की शुरुआत ... 

शेयर खरीदकर जमा की हिस्‍सेदारी
31 जनवरी से 14 मार्च 2022 तक एलन मस्क ने कथित तौर पर जनवरी 2022 से ट्विटर में शेयर खरीदना शुरू कर दिए थे। 14 मार्च तक, मस्क ने 5 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी जमा कर ली थी।

फ्रीडम ऑफ स्‍पीच पर उठाया सवाल
24 मार्च 2022 को उन्‍होंने ट्वीट कर फ्रीडम ऑफ स्‍पीप के बारे में सवाल उठाया। इसके लिए एलन मस्क ने लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदी को लेकर ट्विटर की आलोचना की। उन्होंने एक ट्वीट किया। एक पोल पोस्ट में उन्होंने अपने समर्थकों से पूछा कि क्या लोकतंत्र के लिए अभिव्यक्ति की आजादी जरुरी है। क्या आप मानते हैं कि ट्विटर इस सिद्धांत का सख्ती से पालन करता है? क्या नए प्लेटफॉर्म की जरूरत है?

एडिट बटन पर किया पोल
इसके बाद एलन मस्क ने ट्विटर के 9.2 फीसदी शेयर खरीदे। उन्होंने बाद में उसी दिन एक पोल पोस्ट किया, जिसमें उपयोगकर्ताओं से पूछा गया कि क्या वे एडिट बटन चाहते हैं। 5 अप्रैल 2022 को एलन मस्क के बोर्ड के सदस्य बनने की अटकलें तेज हुईं। ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने ट्विटर बोर्ड में एलन मस्क का स्वागत किया।

43 अरब डॉलर का दिया ऑफर
14 अप्रैल 2022 को एलन मस्क ने 43 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि वो कंपनी को पूरी तरह से खरीदने के लिए 54 डॉलर प्रति शेयर के भुगतान के लिए तैयार हैं।
elon musk
पॉयजन पिल का सहारा
15 अप्रैल 2022 को उन्‍होंने ट्विटर ने पॉयजन पिल को अपनाया ताकि मस्क के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा शेयर हासिल करना और शोसल नेटवर्क पर कब्जा करना कठिन हो जाए। पॉइजन पिल एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल उस वक्त होता है जब कोई शख्स या संस्था किसी कंपनी को टेकओवर करने की कोशिश करता है।

मस्‍क का हो गया ट्विटर
24 अप्रैल 2022 को ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर के बोर्ड और एलन मस्क के बीच बातचीत हुई जो अगले दिन भी जारी रही। 25 अप्रैल 2022 एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में डील की और वे ट्विटर के आधिकारिक तौर से मालिक बन गए।

सबसे बड़े हिस्सेदार थे मस्‍क
ट्विटर को खरीदने की डील फाइनल होने से पहले भी एलन मस्क 9.2% हिस्सेदारी के साथ ट्विटर के सबसे बड़े शेयर होल्डर थे। उनके बाद वैनगार्ड ग्रुप का नंबर आता है, जिसके पास 8.8% की हिस्सेदारी है। अब ट्विवर पर मस्क का ही 100% मालिकाना हक होगा और यह उनकी एक प्राइवेट कंपनी बन जाएगी।

क्‍या ये है मस्‍क का फ्यूचर प्‍लान’?
एलन मस्‍क ने ट्विटर क्‍यों खरीदा, इसकी वजहें तलाश की जानी चाहिए या कम से कम इस पर अपने अनुमान तो लगाए ही जा सकते हैं। क्‍योंकि एक ऐसा आदमी जो मंगल और स्‍पेस के मिशन पर हैं वो सोशल नेटवर्किंग साइट क्‍यों खरीदना चाहेगा। हो सकता है कि मस्‍क ट्विटर को इंफ्युऐंसर मानते हो, जिससे एक राय बनती है, एक ट्रेंड बनता है।

भविष्‍य में इसका फायदा उठाने के लिए इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं। हो सकता है उनकी योजना राजनीति में जाने की हो, या इलेक्‍शन में खडे होने की हो। जाहिर है ट्विटर जैसे प्‍लेटफॉर्म से वो पैसा कमाएंगे, लेकिन इसकी सोशल ताकत का भी इस्‍तेमाल उनके मकसद में शामिल हो सकता है, यह कहना गलत नहीं होगा।
elon musk
क्‍या है Twitter की ताकत?
  • साल 2006 में जैक डोर्सी, नोआ ग्‍लास, ब्रिज स्‍टोन और इवान विलियम्‍स ने Twitter लॉन्‍च किया था।
  • 15 जनवरी 2009 को न्‍यूयॉक की हडसन नदी में प्‍लेन क्रैश की पहली खबर Twitter पर आई थी।
  • इसके 1 करोड़ 45 लाख डेली यूजर्स हैं।
  • 3 करोड़ 30 लाख लोग हर महीने Twitter पर लॉग-इन करते हैं।
  • Twitter पर 1 अरब 30 करोड़ अकाउंट हैं।
  • Twitter पर पहले 140 शब्‍दों तक लिखकर ट्वीट किया जा सकता था, अब शब्‍द सीमा 280 हो गई है।
  • Twitter पर प्रतिदिन 50 करोड़ ट्वीट किए जाते हैं
  • जापान के एक कैश प्राइज के ट्वीट को सबसे ज्‍यादा 55 लाख बार रीट्वीट किया गया।
कौन हैं एलन मस्‍क? 
  • एलन मस्क का जन्म दक्ष‍िण अफ्रीका के प्रीटोरिया में 28 जून 1971 को हुआ
  • 17 साल की उम्र में कनाडा चले गए और क्‍वींस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया
  • पेन्‍स‍िवेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया
  • आगे की पढ़ाई के लिए कैलिफोर्निया चले गए
  • इनके पास दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और अमेरिका की नागरिकता है
  • मस्‍क ने टेस्‍ला, स्‍पेसएक्‍स, हायपरलूप, ओपनएआई, न्‍यूरालिंक, द बोरिंग कंपनी, जिन2, पे पल की शुरूआत की
  • स्‍पेस टेक्‍नोलॉजी में योगदान के लिए टाइम मैग्‍जीन ने मस्‍क को पर्सन ऑफ द ईयर चुना था
  • मस्‍क के पास अपना घर नहीं है, वे किराए से रहते हैं, लेकिन 2050 तक 10 लाख लोगों को मंगल ग्रह पर बसाना चाहते हैं
elon musk