गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. air india air hostess falls from plane mumbai
Written By
Last Modified: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (12:26 IST)

मुंबई में एयर इंडिया के विमान से गिरी एयर होस्टेस, गंभीर घायल

मुंबई में एयर इंडिया के विमान से गिरी एयर होस्टेस, गंभीर घायल - air india air hostess falls from plane mumbai
मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एयर इंडिया की उड़ान से पहले एक एयर होस्टेस विमान गिर गई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
 
एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि की है। घायल महिला का नाम हर्षा लोबो (53) बताया जा रहा है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI864 को सुबह 7 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। बताया जा रहा है प्री बोर्डिंग के दौरान क्रू मेंबर महिला L5 दरवाजे को खोलने गई थी ताकि सीढ़ी को दरवाजे तक लाया जा सके। 
दरवाजा खोलने के दौरान जो गैप बना था महिला सदस्य वहां से गिर गई। महिला को गंभीर चोटें लगी हैं। दरवाजा जमीन से 30 फुट ऊंचा था। घायल महिला को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें
हरियाणा की मस्जिद में लगा है मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद का पैसा, NIA ने किया बड़ा खुलासा...