सम्बंधित जानकारी
- क्या भारतीय वायुसेना ने इस अंदाज़ में मनाई दिवाली.. जानिए VIRAL वीडियो का सच..
- ब्रिटेन ने सशस्त्र बलों में अधिक भारतीयों के लिए भर्ती खोली
- भारतीय वायुसेना को मिलेगी नई 'ताकत', शुरू हुई अपाचे हेलीकॉप्टर पायलटों की ट्रेनिंग
- रूसी सेना ने सीरिया में 88 हजार विद्रोहियों का किया सफाया
- वायुसेना किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार, राफेल, एस-400 मिसाइलों से बढ़ेगी क्षमता
वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
हैदराबाद। तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले में भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि प्रशिक्षु पायलट समय रहते सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वायुसेना के हाकिमपेट हवाई अड्डे से रवाना हुआ यह विमान दोपहर करीब 11 बजकर 45 मिनट पर एक खुले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रशिक्षु पायलट को पैरों में मामूली चोट आई।
इससे पहले 21 नवंबर को, यहां मोकिला इलाके में राजीव गांधी विमानन अकादमी के एक प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट को मामूली चोटें आई थीं।
