सम्बंधित जानकारी
- राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत की रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रह सकते
- भारतीय वायुसेना की ताकत में हुआ और भी इजाफा, फ्रांस से 3 और राफेल विमान पहुंचे भारत
- तेजस्वी ने धरना स्थल से पटना के जिलाधिकारी को लगाया फोन, वीडियो हुआ वायरल
- चीन-पाकिस्तान के JF-17 से कहीं बेहतर है भारतीय लड़ाकू विमान तेजस : IAF चीफ भदौरिया
- तेजस की खरीद के निर्णय से 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को मजबूती मिलेगी : मोदी
वायुसेना की ताकत बढ़ाएंगे 83 तेजस विमान, जानिए क्या है इस हल्के लड़ाकू विमान की कीमत और खासियतें...
नई दिल्ली। केंद्र सरकार वायुसेना के लिए सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड से 83 तेजस हल्के लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा आज यानी बुधवार को करेगी। यह सौदा 48000 करोड़ रुपए का होगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायुसेना के शीर्ष अधिकारी और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड (एचएएल) के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बेंगलुरु के एयरो इंडिया एयर शो के दौरान अनुबंध पर हस्ताक्षर होंगे।
309 करोड़ का है एक तेजस विमान : एचएएल के अध्यक्ष माधवन ने कहा कि साढ़े चार पीढ़ी के एक लड़ाकू तेजस विमान की कीमत 309 करोड़ रुपये होगी, जबकि इसके प्रशिक्षण देने वाले संस्करण की कीमत 280 करोड़ रुपये होगी।
जानिए क्या है इसमें खास : 2 सीटों वाले इस लड़ाकू विमान को हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) ने भारतीय वायुसेना के लिए तैयार किया है। इस लड़ाकू विमान का कुल वजन लगभग 6,560 किलोग्राम है।
हल्का होने की वजह से यह 50 हजार फीट तक की ऊंचाई पर भी उड़ान भर सकता है। इसके विंग्स 8.2 मीटर चौड़े हैं। 'तेजस' को उड़ान भरने के लिए आधे किलोमीटर से भी कम जगह की जरूरत पड़ती है। यह 2,376 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।
जेएफ-17 थंडर से क्यों है बेहतर : 'तेजस' की तुलना पाकिस्तान और चीन के शक्तिशाली लड़ाकू विमान जेएफ-17 थंडर से की जाती है। 'तेजस' में हवा में ही ईंधन भरा जा सकता है जबकि थंडर में यह सुविधा नहीं है।
वायुसेना प्रमुख आरएएस भदौरिया ने भी तेजस को चीन और पाकिस्तान की तरफ से संयुक्त रूप से तैयार किए गए जेएफ-17 से भी इसे बेहतर बताया है।
जहाज पर अरेस्टेड लैंडिंग भी कर सकता है अरेस्टेड लैंडिंग : 'तेजस' नौसेना के लिए भी बहुत उपयोगी है। यह जहाज पर अरेस्टेड लैंडिंग भी कर सकता है। इससे पहले अमेरिका, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और चीन द्वारा निर्मित कुछ विमानों में ही अरेस्टेड लैंडिंग की तकनीक रही है।
