AAP नेता का दावा, भाजपा की गुंडागर्दी से देश को नुकसान
आप विधायकों को आ रहे हैं धमकीभरे फोन
AAP news in hindi : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने गुरुवार को दावा किया कि आप के विधायकों को फोन कर पार्टी छोड़ने या परिणाम भुगतने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गुंडागर्दी से देश को नुकसान होगा। पाठक ने यह टिप्पणी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज यहां एक अदालत में पेश किए जाने से पहले की है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि भाजपा गुंडागर्दी कर रही है और इससे देश को नुकसान होगा। आप नेता ने कहा कि हर जगह आम आदमी पार्टी के विधायकों को फोन किया जा रहा है। फोन करने वाले कह रहे हैं कि जो चाहिए, बोलो, मिल जाएगा, नहीं आये तो तुम्हारी ख़ैर नहीं”।
उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की जनता ने इतनी उम्मीद से केजरीवाल को चुना है, और यह जनता का अधिकार है। भाजपा यह गुंडागर्दी किसी पार्टी से नहीं कर रही है बल्कि देश के साथ कर रही है। इसका नुकसान किसी पार्टी को नहीं है बल्कि देश को होगा।
अपनी पोस्ट में पाठक ने यह भी कहा कि देश को तोड़ने के लिए पहले भी ऐसे कई प्रयास अंग्रेजों, मुग़लों द्वारा किए गए हैं और इसका इतिहास गवाह है कि वे सारे प्रयास असफल हुए। भाजपा का भी यह प्रयास असफल होगा।
हर जगह आम आदमी पार्टी के विधायकों को कॉल आ रहे हैं । कह रहे हैं “जो चाहिए बोलो मिल जाएगा, नहीं आये तो तुम्हारी ख़ैर नहीं”। दिल्ली पंजाब की जनता ने इतनी उम्मीद से केजरीवाल को चुना है , और ये जनता का अधिकार है । भाजपा ये गुंडागर्दी किसी पार्टी से नहीं कर रही है बल्कि देश के साथ…
— Dr. Sandeep Pathak (@SandeepPathak04) March 28, 2024
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब पहली बार अरविंद केजरीवाल जी को समन आया था तभी से अरविंद केजरीवाल जी एक बात कह रहे थे कि इनका मक़सद जांच नहीं है। इनका मकसद है कि जैसे ही वो जेल में जाए तो दिल्ली और पंजाब में इनके विधायक तोड़ कर सरकार गिराई जाएं क्योंकि बीजेपी चुनाव में AAP को दिल्ली और पंजाब में नहीं हरा सकती है।
भाजपा नेता ने किया पलटवार : पाठक को एक्स पर जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उन्हें उस भाजपा नेता का नाम बताने की चुनौती दी जिसने किसी आप विधायक को फोन कर प्रलोभन दिया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि सच यह है कि अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के किस्सों के चलते आप का कुनबा बिखर रहा है।
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने रद्द की जा चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं।.@SandeepPathak04 को चुनौती
— Praveen Shankar Kapoor (Modi Ka Parivar) (@praveenskapoor) March 28, 2024
एक @BJP4Delhi नेता का नाम बताओ जिसने किसी @AamAadmiParty MLA को फोन कर प्रलोभन दिया हो
सच यह है की @ArvindKejriwal के भ्रष्टाचार के किस्सों के चलते "आप" का कुनबा बिखर रहा है।@aajtak @ABPNews @TNNavbharat @Republic_Bharat @republic @KapilMishra_IND https://t.co/vpByG2XU6q
Edited by : Nrapendra Gupta

