1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 states including West Bengal will hold elections together- CEC

चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल पहुंचे CEC सुनील अरोड़ा, 5 राज्यों में एक साथ होंगे चुनाव

CEC Sunil Arora
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले हिंसक घटनाओं के बीच मुख्‍य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा राज्य के दौरे पर पहुंचे और चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया। बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। 
 
अरोड़ा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने राज्य के डीजीपी के साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर पश्चिम बंगाल में चुनाव संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने को लेकर सभी से चर्चा हुई। 
उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान राजनीतिक दलों ने सुरक्षा व्यवस्था और हिंसा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि विधानसभा चुनाव पूरी तरह सुरक्षित माहौल में हों। बंगाल में केन्द्रीय बलों की तैनाती की मांग की गई है।  
 
5 राज्यों में एक साथ चुनाव : सीईसी अरोड़ा ने कहा कि पांच राज्यों (एक केन्द्र शासित) के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा एक साथ ही होगी। पश्चिम बंगाल के साथ तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में भी चुनाव होना हैं। 
उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। 295 विधानसभा सदस्यों वाले राज्य में इस समय ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार है।
अगला लेख
यूपी सरकार की मंत्री गुलाब देवी कोरोनावायरस से संक्रमित