5 फरवरी : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर
नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड टेस्ट, किसान आंदोलन समेत इन खबरों पर शुक्रवार, 5 फरवरी को रहेगी सबकी नजर...
08:00 AM, 5th Feb
संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को देशभर में 3 घंटे के चक्काजाम का ऐलान किया है। ऐसे में आज सभी की नजरें दिल्ली बॉर्डर पर 70 से ज्यादा दिनों से धरने पर बैठे किसानों पर रहेगी।
07:58 AM, 5th Feb
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट आज से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुरू हो रहा है। भारत चार साल बाद चेपॉक के मैदान पर उतरेगा। सभी की नजरें इस बात पर टिकी होगी कि लंबे समय बाद घरेलू मैदान पर उतर रही टीम इंडिया इस मैच में कैसा प्रदर्शन करती है।
07:57 AM, 5th Feb
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके की 56 लाख खुराक दूसरे देशों को सहायता के रूप में दी हैं, जबकि 1 करोड़ खुराक की आपूर्ति वाणिज्यिक आधार पर की गई।

